फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रिहायशी इलाके में पालीथिन और प्लास्टिक आइटम बनाने के प्लांट सील

रिहायशी इलाके में पालीथिन और प्लास्टिक आइटम बनाने के प्लांट सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में पालीथिन और प्लास्टिक आइटम बनाने के प्लांट सील
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद नगर निगम ने पालीथिन निर्माताओं के खिलाफ अभियान छेड़ा है। बुधवार सुबह कोठीवाल नगर में रिहायशी इलाके में एक फैक्ट्री पर छापामारी की गई। यहां काम करने वाली लेबर निगम के अफसरों को देखकर भाग खड़ी हुई। फैक्ट्री में प्लास्टिक के आइटम बनाने की मशीनें लगी मिली। मकान को गोदाम बनाया गया था। रिहायशी इलाके में ही गुपचुप तरीके से निर्माण जारी था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर भी साथ में थे। पालीथिन के नमूने भी भरे गए। यहां फैक्ट्री और गोदाम सील कराए गए। लोकोशेड पुल के नीचे चंद्रनगर में भी पालीथिन निर्माता की फैक्ट्री और गोदाम सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कोठीवाल नगर में सुबह साढ़े दस बजे पहुंची टीम को रिहायशी इलाके में पालीथिन के आइटम बनाता हुआ मिला। अफसरों को देखकर लेबर फैक्ट्री से गायब हो गए। कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह के मुताबिक यहां भाटिया की फैक्ट्री पर टीम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ पहुंची थी। छानबीन और नमूने भरने के बाद फैक्ट्री और गोदाम को सील किया गया। बताया गया कि बना हुआ सामान बरेली, शाहजहांपुर तक सप्लाई होता था।
विज्ञापन


छापामारी की सूचना लीक, मिला ताला
दोपहर में टीम लोकोशेड पुल के नीचे चंद्रनगर में जयवीर शर्मा की फैक्ट्री और गोदाम पर छापामारी की गई। यहां निगम की टीम की छापामारी की सूचना पहले ही लीक हो चुकी थी। फैक्ट्री के मालिक ने उत्पादन रोककर लेबर हटा दी और ताला डाल दिया था। निगम के अफसरों ने ताले खुलवाकर सामान जांचा। यहां बरसाती बनाने, प्लास्टिक के पालीबैग बनाने का काम होता था। इस परिसर को भी सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों तक पहुंची सिफारिश
छापामारी से बचने के लिए लोग विधायकों और अफसरों को फोन करके सिफारिश लगाते रहे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने दस-दस बैग जब्त करके नमूनों को जांच के लिए भेजा है।

हमारी फैक्ट्री में प्रतिबंधित आइटम नहीं बनते
फैक्ट्री के मालिक नगर आयुक्त के पास शाम को पहुंचे। उनका कहना था कि प्लास्टिक से निर्मित होकर सिर्फ एक बार उपयोग होने वाले आइटम प्रतिबंधित हैं। उनकी फैक्ट्री में ऐसे आइटम नहीं बनते हैं।



दो फैक्ट्री पर छापामारी हुई है। उन्हें सील किया है। फैक्ट्री मालिकों का पक्ष है कि प्रतिबंधित आइटम नहीं बना रहे थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट आने के बाद जुर्माना की कार्रवाई होगी। - संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed