{"_id":"5d0a99ac8ebc3e617666c1aa","slug":"156097577418-moradabad-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड लाइनों में आए फाल्टों से आधे शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड लाइनों में आए फाल्टों से आधे शहर की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। महानगर की आधी बसाहट को बीते चौबीस घंटों में बिजली और पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। मौसम की करवट होने से सूरज की तपन भी बढ़ी। इधर, लाजपतनगर की अंडरग्राउंड लाइन में मंगलवार रात हुआ फाल्ट को ठीक किया नहीं जा सका था। बुधवार दोपहर ढाई बजे बुद्धि विहार फेज दो से गुजर रही अंडरग्राउंड 33 केवी की लाइन में भी फाल्ट आ गया। स्थिति बेकाबू होने के बाद रात करीब आठ बजे दिल्ली हाईवे के सब स्टेशन से आपूर्ति देने की कोशिश की गई, लेकिन लोड नहीं लेने से करीब आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। बिजली की आपूर्ति नहीं होने से नलकूपों की मशीनें भी पानी को पंप नहीं कर सकी। नतीजा आधे शहर में पानी की किल्लत भी रही।
बुधवार की दोपहर ढाई बजे आवास बिजली घर की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गई। इसके बाद बुद्धि विहार फेज दो, फेस वन, आवास विकास, खुशहालपुर में आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ राजदीप सिंह ने बताया कि अंडर ग्राउंड लाइन में हुआ फाल्ट ठीक नहीं हो पाया है। दूसरे बिजली घर से सप्लाई दी गई है। गुरुवार को फाल्ट ठीक किया जाएगा। जबकि लाजपतनगर में हुए फाल्ट से गलशहीद, लाइनपार, असालतपुर, मुगलपुरा, वारसनगर, जामा मस्जिद समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। देर रात तक मरम्मत के कामों में बिजली विभाग के कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका था।