{"_id":"5cf82662bdec2207186a7172","slug":"15597666212-moradabad-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती को हरियाली की चादर ओढ़ाने की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती को हरियाली की चादर ओढ़ाने की तैयारी पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। धरती को हरियाली की चादर ओढ़ाने की तैयारियां पूरी हो गई। जिले में 21.43 लाख पौधे लगाने के लिए गड्ढा खोदे गए। वन विभाग, नगर निगम, प्रशासकीय कार्यालयों समेत करीब 26 विभागों में पौधरोपण के कार्यक्रम हुए। अफसरों के साथ लोगों ने पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की शपथ ली।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक वानिकी प्रभाग मुरादाबाद के अंतर्गत ठाकुरद्वारा रेंज, मुरादाबाद रेंज और बिलारी रेंज की कुल नौ पौधशालाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सूबे में कुल 22 करोड़ पौधे लगाने का महाकुंभ आयोजन किया जाना है। इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए मुरादाबाद रेंज की डीयर पार्क पौधशाला में आईएफएस सुरेश चंद्र यादव और डीएफओ कन्हैया पटेल मौजूद रहे। डीयर पार्क में जामुन का पेड़ लगाने के बाद मौजूद किसानों को ट्रेनिंग दी गई। किसानों ने जिज्ञासा वश सवाल पूछे, जिनका अफसरों ने जवाब दिया।
574 ग्राम सभाओं पर पौध रोपण हुए
वर्ष 2019-20 में जनपद के लिए 21. 34 लाख पौधे लगाने के निर्देश आए हैं। बुधवार को 574 ग्राम सभाओं पर किसानों के साथ पौधरोपण की तैयारियां पूरी की गई। गड्ढों को खोदा गया है। अगस्त तक पौधरोपण का लक्ष्य हासिल किया जाना है। सिर्फ 15 अगस्त को जिले में 10 लाख पौधे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
एआरएम ने स्टेशन पर किया पौधरोपण
मुरादाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर रेलवे स्टेशन पर एआरएम अश्विनी कुमार ने पौधरोपण करके स्टाफ को शपथ दिलाई। मुरादाबाद मंडल के सभी स्टेशनों पर पौधरोपण के अभियान में 50 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेलवे के अफसरों के मुताबिक न सिर्फ पौधरोपण बल्कि उनकी सुरक्षा भी की जानी है।
भारत विकास परिषद ने कराया पौधरोपण
मुरादाबाद। भारत विकास परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी विवेकानंद उद्यान ब्लॉक अ में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित की गई है। प्रोग्राम के विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री पीके अग्रवाल ने पर्यावरण में पेड़ों की महत्व पर प्रकाश डाला।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुरादाबाद। ईको क्लब द्वारा पौधरोपण किया गया। क्लब के संरक्षक छोटे लाल प्रधानाचार्य ने ईको क्लब के सदस्यों से आह्वान किया कि अपनी गली, मोहल्ले और वार्ड को साफ सुथरा रखने के लिए पेड़ जरूर लगाए। ईको प्रभारी और पर्यावरण प्रेमी डॉ. सतीश चौहान ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने में हमारी सबकी जिम्मेदारी है। नारी एवं बाल उत्थान समिति ने आवास विकास पार्क में पुलिस लाइन पार्क में पौधरोपण किया।
पौध लगाए और उनकी करें सुरक्षा
मुरादाबाद। नेहरू पब्लिक स्कूल जीजीआईसी रोड कुंदनपुर लाइनपार में पौधरोपण करके विश्वपर्यावरण दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक देवराज सिंह चौहान ने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संदेश छात्रों को दिया।