{"_id":"5be49682bdec2269360cb7fb","slug":"154170734813-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो कार, एक टाटा मैजिक बरामद की है।
पुलिस ने एक गोपनीय सूचना पर गुरुवार को चेकिंग के दौरान नूरपुर तिराहे पर धनारी की तरफ से एक आ रही वैन आती दिखाई दी। पुलिस ने वैन गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन कार चालक रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने आगे से घेराबंदी करके किसी तरह वैन को रुकवाया। इसमें तीन लोग बैठे थे। इसमें श्याम निवासी दादरी (गौतम बुद्ध नगर) रवि निवासी कठेर रोड थाना दादरी, सोनू निवासी कडकोडा थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर शामिल है। तीनों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वैन को उन्होंने चार दिन पहले नोएडा से चोरी किया था। उनकी निशानदेही पर टाटा मैजिक व कार जिसे बबराला में छिपाकर रखा गया था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी अता मोहम्मद ने बताया कि तीनों बड़े वाहन चोर है, कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।