{"_id":"5b50ec734f1c1b48748b5e1d","slug":"15320300634-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने शुरू हो सकता है सलेमपुर बिजली उपगृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने शुरू हो सकता है सलेमपुर बिजली उपगृह
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। सलेमपुर स्थित बिजली उपकेंद्र का कार्य पूर्ण कराकर अगले महीने तक इस बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाने लगेगी। इस बिजली उपकेंद्र के शुरू हो जाने के बाद कांठ नगर की बिजली आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है।
एक दशक पहले कांठ के गांव सलेमपुर में 33 केवीए बिजली उपकेंद्र की स्थापना का कार्य प्रारंभ हुआ था। लेकिन इस बिजली उपकेंद्र के निर्माण में बार बार अड़ंगे लगते रहे। जिससे यह बिजली उपकेंद्र आज तक अधर में लटका हुआ है। इस बिजली उपकेंद्र को निकटवर्ती जनपद बिजनौर के ताजपुर से बिजली आपूर्ति की जाएगी। पहले तो कांठ क्षेत्र से सटे बिजनौर के कस्बा सहसपुर के किसानों ने बिजली लाइन नहीं बनने दी। बाद में रेल लाइन क्रास करने के लिए बिजली विभाग को कई साल तक रेल मंत्रालय के चक्कर लगाने पड़े। लाइन क्रास का कार्य हो जाने के बाद पूर्व कार्यदायी संस्था बीच में ही कार्य छोड़ गई। बाद में दूसरी संस्था का काम सौंपा गया। बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बिजली विभाग के अधीशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अवर अभियंता, एसडीओ आदि सलेमपुर पहुंचे। उन्होंने अब हो चुके कार्य को देखा।