फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अब जिले के 99 शिक्षक विहीन विद्यालयों को मिलेंगे शिक्षक

अब जिले के 99 शिक्षक विहीन विद्यालयों को मिलेंगे शिक्षक

Thu, 19 Jul 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
अब जिले के 99 शिक्षक विहीन विद्यालयों को मिलेंगे शिक्षक
बहजोई। अब परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। जिले के 232 स्कूल जो शिक्षामित्र के भरोसे थे वहां शिक्षकों की तैनाती होगी। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर परिसर में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत तबादला होकर आए 112 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काउंसिलिंग कराई।
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत दूसरे जिले से तबादला होकर आए शिक्षक-शिक्षिकाओं की तैनाती के लिए बुधवार को 12 बजे से प्रारंभ हुई। इस बीच कुल 112 शिक्षक/शिक्षिकाओं में से 98 शिक्षिकाओं ने काउंसिलिंग कराकर विद्यालय का विकल्प भरा। जबकि एक शिक्षिका ने अपने विद्यालय का विकल्प पत्र भरने से इंकार किया गया। इसके अलावा समिति की ओर से 03 शिक्षकों को रोस्टर के मुताबिक तैनाती दिए जाने का निर्णय लिया गया। दोपहर चार बजे तक चली काउंसिलिंग के दौरान समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी की ओर से नामित किए गए प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी संभल राजेंद्र प्रसाद यादव समेत सदस्य सचिव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांठ के प्राचार्य के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रवक्ता वेदराम व खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed