फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कांठ डायट में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

कांठ डायट में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

Thu, 12 Jul 2018 01:41 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
कांठ डायट में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस
कांठ (मुरादाबाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने जनसंख्या के दुष्परिणामों पर लंबा विचार विमर्श हुआ। कहा गया कि जनसंख्या नियंत्रण से देश का विकास होगा। गोष्ठी में जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता फैलाए जाने की आवश्यकता बताई गई। शिक्षा के द्वारा ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया। गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण को बढ़ावा मिल सकता है। जनसंख्या वृद्धि से होने वाली परेशानियों पर भी प्रकाश डाला गया। सरकार से अपील की गई कि जन संख्या नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाई जाऐ। जनसंख्या नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराए जाने पर जोर दिया गया। प्राचार्या शशी देवी शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता चंदना यादव, डॉ. लोकेंद्र विश्वकर्मा, अजय विक्रम सिंह, राशिद अली, करूणा सिंह, जबर सिंह, गौरव कुमार, अनिल प्रकाश, जयवीर सिंह, ऋषिराजू, राकेश कुमार, सतवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


...डायट प्राचार्य ने किया मूल्यांकन का निरीक्षण
कांठ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड वर्ष 2017, बीटीसी वर्ष 2015 परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन कार्य का बुधवार को डायट प्राचार्या शशीदेवी शर्मा ने निरीक्षण करते हुए कॉपियों को जांच रहे प्रवक्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर हल में पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन किए जाने को कहा। उन्होंने साफ कहा कि मूल्यांकन में कोई भी कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed