{"_id":"5b4267574f1c1b95288b56f7","slug":"15310784855-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे से पहले चमकाया गया मदारा का सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे से पहले चमकाया गया मदारा का सरकारी स्कूल
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। सीएम के दौरे से एक दिन पहले विकासखंड के गांव मदारा के प्राथमिक विद्यालय की कायाकल्प करने के लिए सरकारी अमला दिन भर जुटा रहा। देर रात अधिकारियों की निगरानी में विद्यालय व आसपास के इलाके बेहतर बनाए जाने का कार्य चला। रंगाई-पुताई से लेकर वॉल पेंटिंग व पेयजल व शौचालय की व्यवस्था ठीक करने को लेकर अधिकारी देर रात तक जुटे रहे। आनन-फानन खंभों पर बिजली के तार डाले गए।
रविवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के बहजोई दौरे के दौरान विकासखंड के गांव मदारा के प्राथमिक विद्यालय को चमकाने का काम दिन भर युद्ध स्तर पर चला। कहीं कोई कमी न रहने पाए, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह समेत डीसी एमडीएम दीनदयाल शर्मा व डीसी बालिका धीरज भटनागर तथा खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद व कोमल यादव आदि सुबह से ही विद्यालय परिसर में पहुंच गए। रंगाई-पुताई व वॉल पेंटिंग तथा मध्याह्न भोजन योजना के तहत रसोई व पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए मशक्कत शुरू हो गई। विद्युत व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने आनन-फानन पोल पर तार डलवाए और विद्यालय में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का सिलसिला रहा। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पंचवटी के लिए पौधरोपण के गड्ढे तैयार किए। विकास विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय में भराव व सड़क आदि की व्यवस्था के सुधार के लिए भरसक प्रयास किया। बहजोई से मदारा तक की सड़क दुरुस्त की गई। नगर में भी आनन-फानन सड़क के गड्ढे भरे गए।