फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   धनारी पुलिस ने चार बाइक के साथ दो बाइक चोर पकड़े-

धनारी पुलिस ने चार बाइक के साथ दो बाइक चोर पकड़े-

Mon, 09 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
धनारी पुलिस ने चार बाइक के साथ दो बाइक चोर पकड़े-
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की है। उनके पास से एक मास्टर चाभी भी बरामद की है, जिससे वह बड़ी आसानी से कोई भी ताला खोल सकते हैं। बरामद की गई बाइक बुलंदशहर व गाजियाबाद से चोरी की गई।
विज्ञापन

धनारी थाना पुलिस पिछले कई दिनों से लगातार वाहन चेकिंग कर रही है। रविवार को भी चेकिंग के दौरान एक एक बाइक पर जा रहे दो युवको को रोका। दोनों से बाइक के अभिलेख मांगे तो वह सकपका गए। शक होने पर दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने लाकर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने बाइक चोरी की होना स्वीकार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर दो और बाइक भी बरामद कर ली गई। उनके पास तमंचे व कारतूस भी मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम नीरज उर्फ हनी उर्फ शिवम पुत्र धर्मेश उर्फ रमेश निवासी नगला चर्तुभानुपुर व सोनू पुत्र वीरेंद्र गुप्ता निवासी बहीपुर बताया है। यह चारो बाइक गाजियाबाद व बुलंदशहर से चोरी करना बताया। उनके पास एक मास्टर चाभी भी बरामद की। जिसके मदद से वह किसी भी बाइक का लॉक बड़ी आसानी से खोल लेते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

---------------
गाजियाबाद-बुलंदशहर के शादी समारोहों से उड़ाते थे बाइक
धनारी। अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने स्वीकार किया कि वह जिस जिले में वाहन चोरी करते थे, उस जिले में उन्हें नहीं बेचते थे।
उपनिरीक्षक लईक अहमद ने बताया कि दोनो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दोनों दिल्ली में गोलगप्पे बेचने का कार्य करते हैं। वह अपने साथियों के साथ मिलकर गाजियाबाद व बुलंदशहर जिले में बाइक चोरी करते हैं, वहां से बाइक को लाकर संभल जिले में ख़डा कर देते थे। उनके निशाने पर हमेशा बारात घर रहते हैं। शादी ब्याह के दौरान बड़ी आसानी से बाइक चोरी हो जाती है। करीब महीनेभर के बाद ही संभल व आसपास के जिलों में उन्हें बेच देते थे। उसके बाद फिर दिल्ली चले जाते थे। पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed