फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लीड-अकबरपुर में कोटे के प्रस्ताव को लेकर हुए पथराव में एक महिला समेत 10 लोग घायल

लीड-अकबरपुर में कोटे के प्रस्ताव को लेकर हुए पथराव में एक महिला समेत 10 लोग घायल

Tue, 24 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
लीड-अकबरपुर में कोटे के प्रस्ताव को लेकर हुए पथराव में एक महिला समेत 10 लोग घायल
बहजोई(संभल)। गांव अकबरपुर में कोटे के प्रस्ताव को लेकर जबर्दस्त विवाद हो गया। पहले गाली-गलौच हुआ, फिर मारपीट पर नौबत आई और फिर जमकर पथराव हुआ। इसमें एक महिला समेत दस लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ चंदौसी व कोतवाल ने घटना की पूरी जानकारी ली। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडीकोलीगल कराया गया है। इस बीच दंगा नियंत्रण टीम समेत डायल 100 पुलिस की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। एहतियातन गांव में पुलिस की तैनाती ह्रै।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में राशन कोटे का प्रस्ताव तय था। प्रस्ताव के लिए विकास खंड के एडीओ व सचिव समेत पुलिस के दारोगा व कांस्टेबिल मौजूद थे। कोटेदारी के दावेदारी करने वाले लोगों के पक्ष में ग्रामीण बैठे हुए थे। दोपहर सवा बजे करीब प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों की गिनती की जा रही थी, कि अचानक एक व्यक्ति के दूसरे पक्ष की ओर चले जाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। नौबत मारपीट तक आ गई। मौजूद अधिकारी व पुलिस कुछ समझ पाती। इससे पहले ही एक पक्ष की ओर से छत से ईंट-पत्थर फैंके जाने लगे। दूसरे पक्ष की ओर से भी पत्थर फैंके गए। करीब घंटे भर के अधिक समय तक पथराव होने के बाद सूचना पर कोतवाल अंजू भदौरिया व सीओ चंदौसी ओंकार सिंह यादव मौके पर पहुंचे और सख्ती की, तब कहीं जाकर पथराव पर काबू पाया गया। इस बीच दंगा नियंत्रण टीम व डायल 100 पुलिस की गाड़ियां भी पहुंच गई। पथराव के दौरान एक महिला मुस्कीन समेत नवीजान, साकिर, काले खां, मुस्तफा, सलीम, याकूब, गुफरान, बाबू खां व अहमद आदि घायल हुए हैं। इस बीच एक पक्ष के घर पर भी तोड़फोड़ की गई। सड़क व घर में पत्थर बिखरे पड़े थे। कोतवाल का कहना था कि जानकारी लेने पर सामने आया कि एक पक्ष का एक व्यक्ति दूसरे पक्ष की कतार में पहुंचा, तो दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई। कोटे की दावेदारी करने वाले के समर्थक के घर पर दूसरे पक्ष की ओर से पथराव व तोड़फोड़ की गई। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed