फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शिक्षकों को मनमर्जी से नहीं मिलेगा अवकाश

शिक्षकों को मनमर्जी से नहीं मिलेगा अवकाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को मनमर्जी से नहीं मिलेगा अवकाश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आगामी परीक्षाओं और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्कूलों में शिक्षक मनमर्जी से अवकाश नहीं ले पाएंगे। अवकाश आवेदन के लिए शिक्षकों को कागजी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। बाल्य देखभाल अवकाश भी स्कूलों में छात्र एवं अध्यापक संख्या से तय होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
सरकारी स्कूलों में शिक्षक मनमर्जी से अवकाश पर रहते हैं। कई शिक्षक अवकाश स्वीकृत भी नहीं कराते हैं। जबकि कई मामले में अवकाश स्वीकृत कराने के बाद सेवा पंजिका में दर्ज नहीं कराते हैं। देहात क्षेत्र के स्कूलों में बीएसए की छापामारी में ऐसे कई मामले पकड़े भी जा चुके हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने परीक्षा एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवकाश को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को सर्कुलर जारी किया है। बीएसए ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों के स्तर से शिक्षिकाओं के अपूर्ण प्रपत्रों एवं कवरिंग लेटर के बिना बाल्य देखभाल अवकाश की फाइलें भेजी जाती हैं, जो कि खेदजनक है।
विज्ञापन

बीएसए ने जिलाधिकारी के मौखिक निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में ही शिक्षकों को अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में छात्र एवं अध्यापक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए बाल्य देखभाल अवकाश की फाइलें उनके कार्यालय भेजी जाएं। इसके लिए आवेदक के संपूर्ण प्रपत्र (सेवा पंजिका समेत) खंड शिक्षा अधिकारी का कवरिंग लेटर की अनिवार्यता होगी। बीएसए के इस आदेश से शिक्षकों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed