फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन, बचा हादसा

टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन,टला हादसा

Fri, 11 Jan 2019 02:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 11 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन, बचा हादसा
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुरादाबाद रेल मंडल के रसोइया और पीतांबरपुर के बीच गुरुवार दोपहर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। गनीमत रही कि ट्रेन के पहिये पटरी से नहीं उतरे। झटका लगने पर चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी और रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


सियालदह एक्सप्रेस (13152) गुरुवार को जम्मूतवी से कोलकाता जा रही थी। दोपहर साढ़े बारह बजे ट्रेन रसोइया और पीतांबर के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन को तेज झटका लगा। जिस पर चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बरेली के पीडब्ल्यूआई रेलवे टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी गई। करीब एक घंटे बाद ट्रैक ठीक हो पाया। रेल अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया। सब कुछ सही पाए जाने पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे ट्रेनों को धीमी गति से दौड़ाना शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed