{"_id":"5c671e3bbdec224a611c1a2d","slug":"141550261819-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में कल जुटेंगे नामी डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में कल जुटेंगे नामी डाक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से रविवार को वार्षिक कांफ्रेंस आईएमए कॉन-2019 आयोजित किया जाएगा। देशभर के कई ख्याति प्राप्त चिकित्सक शामिल होंगे और आधुनिक चिकित्सा के बारे में अनुभव साझा करेंगे। इसका उद्घाटन राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह करेंगे।
आईएमए के अध्यक्ष डा. बीपीएस लोचब ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आईएमए कॉन-2019 दिल्ली रोड स्थित होलीडे रीजेंसी में सुबह नौ बजे दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसमें ख्याति प्राप्त 14 डाक्टर चिकित्सा जगत में बीमारियों के इलाज की नई तकनीकी की जानकारी देंगे। गठिया के इलाज के विशेषज्ञ डा. परमजीत सिंह, घुटना प्रत्यारोपण के डा. गौरव गुप्ता, कैंसर के विशेषज्ञ डा. अमित जैन, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. रजनीश, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डा. मनोज सिंघल, डा. संगीता जैन, डा. अभिनव बनर्जी, डा. सिद्धार्थ मेहरोत्रा, डा. राजुल रस्तौगी और डा. विवेक कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में आईएमए के नेशनल डीन डा. सुधीर ढाकरे, टीएमयू के चांसलर सुरेश जैन विशिष्ट अतिथि रहेंगे।