फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 अगस्त तक शौच मुक्त कर लें जिला

15 अगस्त तक शौच मुक्त कर लें जिला

Sun, 29 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त तक शौच मुक्त कर लें जिला
मुरादाबाद। डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधान अपने गांवों को 15 अगस्त तक हर हाल में खुले में शौच मुक्त कर लें। इसके साथ ही जिला ओडीएफ हो जाएगा। डीएम ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। डीएम शनिवार को पंचायत भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण, ग्रामीण व वृहद स्वच्छता अभियान की तैयारियों के संदर्भ में जिले के ग्राम प्रधानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान का दायित्व है कि प्रत्येक घर में शौचालय हो और गांवों को जाने का रास्ता पक्का व स्वच्छ हो। गांवों में ऐसा माहौल पैदा किया जाए, जिससे लोग 15 अगस्त तक खुले में शौच जाने की कुप्रथा को छोड़ दें। गांवों में रैलियां निकालकर स्व्च्दता का संदेंश दें। गांवों में स्वच्छता और पौध रोपण की कार्य योजना बना लें। बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर भी शौचालयों का निर्माण कराया जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधानों को स्व्च्छता की शपथ दिलाई गई। डीएम ने बताया कि गांवों के संपर्क मार्ग के बराबर में पड़ी कूडियों को हटवाया जाएगा। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को साफ व रंग-रोगन कराकर स्वच्छ बना लें। इस मौके पर सीडीओ मृदुल चौधरी, डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह, डीडी ग्राम पंचायत, डीपीओ, ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed