{"_id":"5c7d88b7bdec22145c46c954","slug":"131551730870-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम चलाएगा होली स्पेशल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम चलाएगा होली स्पेशल बस
विज्ञापन
मुरादाबाद।
परिवहन निगम होली पर स्पेशल बसों का संचालन करेगा। इससे दिल्ली से मुरादाबाद आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दिल्ली में भी स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। पंद्रह मार्च के बाद इन बसों का संचालन दिल्ली से मुरादाबाद के बीच किया जाएगा। जबकि होली के दिन संभल, चंदौसी, अमरोहा और रामपुर के लिए बसें अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी। उन्होंने बताया कि पंद्रह मार्च के बाद दिल्ली में स्टाफ की तैनाती की जाएगी। ये स्टाफ मुरादाबाद आने वाली यात्रियों को बताएंगे कि उन्हें मुरादाबाद के लिए कहां से बसें मिलेंगी। उन्होंने 50 से 70 बसें अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी।