ठाकुरद्वारा। रविवार को नगर के वाल्मीकि समाज ने नगर में सुख शांति और सभी की खुशहाली के लिए मां शेरों वाली की भव्य शोभायात्रा निकाली। नगर के मोहल्ला वार्ड एक वाल्मीकि बस्ती स्थित मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सफाई मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में शोभायात्रा ढोल बाजे और धार्मिक नारेबाजी के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा में श्रृद्धालु भजन गाते और मां के गीतों पर नाचते गाते चल रहे थे। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। शोभायात्रा वाल्मीकि बस्ती, जाटवान, काशीपुर रोड से होकर माता मंदिर पर पहुंची। जहां पूजा अर्चना की गई। बाद में वहां भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भक्तों ने भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस अवसर पर राजकुमार राजा, संजय कुमार, रमेश चंद्र, राजीव कुमार, रूपेश, रानू, तुलसीदास, मुकेश, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।