फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   115 players of Moradabad division participated in under 25 district level trial

मुरादाबाद मंडल के 115 क्रिकेट खिलाड़ियों ने लिया अंडर 25 जिलास्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
115 players of Moradabad division participated in under 25 district level trial
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर बुधवार को मुरादाबाद मंडल के चारों जिलों के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें मुरादाबाद मंडल के चारों जिलों से 115 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में फरीदाबाद से विशाल सिंह यादव और मुरादाबाद से प्रदीप टंडन ने खिलाड़ियों के हुनर और क्षमता को परखा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल अंडर 23 क्रिकेट खिलाड़ियों को राहत देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस साल अंडर 23 की जगह अंडर 25 कराने का फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश अनुसार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रदेश की अंडर 25 टीम बनाने के लिए जिलास्तरीय खिलाड़ियों के ट्रायल की घोषणा की थी।
विज्ञापन

पहली बार अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को अंडर 25 के क्रिकेट ट्रायल आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के मैदान पर आयोजित किए गए। इसमें मुरादाबाद मंडल के चारों जिलों मुरादाबाद से 40, रामपुर से 35, अमरोहा से 25 और संभल से 15 खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रायल सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक चला, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने चयन के लिए जमकर पसीना बहाया। इस मौके पर डीएसए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, बादशाह, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक वैभव, कपिल गिल, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed