फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   115 people caught travelling without tickets, fined 61,000

Moradabad News: बिना टिकट यात्रा करते 115 पकड़े, 61 हजार लिया जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
115 people caught travelling without tickets, fined 61,000
मुरादाबाद। ट्रेनों में बिना टिकट व अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने किलेबंदी अभियान चलाया। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 ट्रेनों में चेकिंग की गई। 155 लोगों को बिना टिकट सफर करते पकड़ा गया। इनसे कुल 61 हजार रुपये किराया व जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जनरल टिकट पर आरक्षित बोगियों में बैठने वालों से भी टीटीई स्टाफ ने जुर्माना वसूला। 50 हजार रुपये से अधिक का राशि 112 लोगों से वसूल की गई। ट्रेनों में व रेल परिसर में धूम्रपान करने वालों व गंदगी फैलाने वालों से भी जुर्माना लिया गया। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के निर्देशन में 20 टिकट चेकिंग स्टाफ और तीन आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेनों में चेकिंग की। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर कामख्या एक्सप्रेस, नैनी जनशताब्दी, आला हजरत, जनसेवा एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेनों के यात्रियों की चेकिंग की गई। सीनियर डीसीएम ने बताया कि 235 केस में कुल 1,13,120 रुपये रेल राजस्व अर्जित किया गया। यात्रियों से निवेदन है कि बिना टिकट के यात्रा न करें जिस श्रेणी का टिकट है उसी में यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed