{"_id":"5b9c2008867a557e846492eb","slug":"111536958472-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स की बिल बुक उपलब्\nध कराने को मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स की बिल बुक उपलब् ध कराने को मांगा समय
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
टैक्स घोटाले की 60 से ज्यादा गायब रसीद बुक उपलब्ध कराने काो जांच अधिकारी ने सोमवार तक का समय कर्मचारियों को दिया है। इस घोटाले को भाजपा पार्षद दल के नेता ने मंगलवार को बोर्ड बैठक में उठाया था। इस मामले में नगर आयुक्त ने अधिकारियों की टीम को लगाया है। इसके साथ ही कर्मचारी नेताओं ने घोटाले को सिरे से नकार कर मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर शुक्रवार को नगर निगम में गहमागहमी रही।
भाजपा पार्षद दल के नेता संजय सक्सेना ने बोर्ड बैठक में टैक्स घोटाले का मुद्दा उठाया था। एमएनएलपी के पत्र का हवाला देकर कहा गया था कि टैक्स वसूलने के बाद 60 रसीद बुक वापस जमा नहीं कराई गई हैं। इन रसीद बुक से वसूली गई धनराशि का भी पता नहीं चल पाया है। उम्मीद की जा रही है कि इन रसीद बुक से करीब 30 करोड़ की टैक्स वसूली की गई होगी। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने इसको गंभीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। अपर नगर आयुक्त एसपी श्रीवास्तव ने 48 घंटे में सभी रसीदबुक उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। समय सीमा बीत जाने के बाद तक एक भी रसीदबुक जांच अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराई गई।
इसके चलते अपर नगर आयुक्त ने सीकेएनए और केएनए को रसीद बुक उपलब्ध कराने और उनकी जमा धनराशि का ब्यौरा प्रस्तुत करने को सोमवार तक का समय दिया है। उसके बाद संबंधित कर निरीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार के दिन भी रसीदबुक को नंबरों के आधार पर तलाशने का काम चलता रहा। वहीं कर्मचारियों ने कर निरीक्षकों के पक्ष में मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
सभी रसीद बुक सुरक्षित हैं। इनको सोमवार को जांच अधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। एमएनएलपी का पत्र जून माह का था, उसके बाद सभी रसीदबुक तलाश करा ली गई थीं। बुक में काटी गई सभी रसीदों की धनराशि जमा कराई जा चुकी है। एक रुपये का भी घपला नहीं है।
मौ. सुबहान, अध्यक्ष कर्मचारी यूनियन।
48 घंटे की समय सीमा बीत जाने पर भी किसी कर्मचारी ने रसीद बुक उपलब्ध नहीं कराई है। इसके लिए अब सोमवार तक का समय दिया गया है। बुक मिलने के बाद उनका रसीद नंबर के आधार पर जमा धनराशि से मिलान कराया जाएगा।
- एसपी श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त।