फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2025 तक मुरादाबाद को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान

2025 तक मुरादाबाद को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान

Wed, 28 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
2025 तक मुरादाबाद को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान
मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब धर्म गुरुओं की मदद ले रहा है। मंगलवार को अलग-अलग संप्रदाय के धर्म गुरुओं की मौजूदगी में जिला क्षय रोग केंद्र स्थित टाउन हॉल में टीबी की रोकथाम एवं जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के लिए संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने कहा कि धर्म गुरुओं के संदेशों को उनके समाज के लोग अमल करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने टीबी उन्मूलन अभियान चलाया है। 2025 तक प्रदेश को टीबी मुक्त बनाना है। डा. प्रेमी ने सामाजिक संगठनों का आह्वान किया कि मुरादाबाद जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान में भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन


डा. प्रेमी ने कहा कि टीबी लाइलाज नहीं है। दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी के साथ बलगम की शिकायत होने पर जांच कराएं। टीबी का यही शुरुआती लक्षण है। पूरा इलाज कराने से टीबी के वायरस को खत्म किया जा सकता है। मुरादाबाद जिले में तीन सेंटरों में टीबी की निशुल्क जांच और इलाज की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों में आई जागरूकता : जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. मो जावेद ने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान चलाए जाने से लोगों में जागरूकता आई है। लोग सेंटरों में जांच कराने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेंटरों में चिह्नित अधिकांश रोगी मजदूर तबके और मलिन बस्तियों से हैं। इलाज के साथ मरीजों के लिए प्रोटीन आहार जरूरी है, लेकिन अधिकतर मरीज गरीबी के चलते प्रोटीन आहार नहीं ले पाते हैं। प्रदेश सरकार अब एक अप्रैल से टीबी मरीजों को प्रतिमाह पांच सौ रुपये पौष्टिक आहार भत्ता देने जा रही है।


घर-घर जाएंगे स्वयंसेवक : सीबीसीआई कार्ड के समन्वयक विजय सिंह ने कहा कि उनकी संस्था के स्वयंसेवक घर घर जाकर लोगों को टीबी के बारे में जागरूक करेंगे। किसी व्यक्ति में टीबी के शुरुआती लक्षण मिलने पर उसका इलाज कराएंगे। इस दौरान शहर इमाम सय्यद फतह अली, सरदार गुरविंदर सिंह, पादयरी डैनियल सिंह, मसीह रामदास, राहुल शर्मा, मनोज कुमार, गजेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। संगोष्ठी का संचालन विजय सिंह और अध्यक्षता पादरी पॉल सारस्वत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed