{"_id":"6697b676fcccd1eb39064d6e","slug":"108-year-old-woman-was-mauled-to-death-by-dogs-in-amroha-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में दिखा दर्दनाक मंजर: कुत्तों ने 108 साल की बुजुर्ग को नोच कर मार डाला, हाथ-पैर और पेट पर मिले जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में दिखा दर्दनाक मंजर: कुत्तों ने 108 साल की बुजुर्ग को नोच कर मार डाला, हाथ-पैर और पेट पर मिले जख्म
Wed, 17 Jul 2024 05:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:48 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि अधिक उम्र होने के साथ बुजुर्ग मानसिक रूप से भी कमजोर हो गईं थीं। वह अचानक घर से निकल गई थीं, जिसके बाद वापस नहीं लौटीं। खोजबीन करने पर उनका शव मिला।
विज्ञापन
वृद्धा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तड़के घर से निकली 108 वर्षीय रामकली को कुत्तों ने नोच कर मार डाला। उनका शव कॉलोनी के पास लहूलुहान पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग महिला रामकली अमरोहा देहात थानाक्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली थीं। उनके परिवार में तीन बेटे रामौतार, तेजराम और रामचंद्र अपनी पत्नी बच्चों के साथ रहते हैं। रामावतार और तेजराम की भी मौत हो चुकी है। फिलहाल, रामकली अपने छोटे बेटे रामचंद्र के पास अलग कमरे में रहती थीं। अधिक उम्र होने के साथ रामकली मानसिक रूप से भी कमजोर हो गईं थीं। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को करीब तीन बजे रामकली अचानक घर से निकल गईं। जिसके बाद वापस नहीं लौटीं।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह कॉलोनी के पास रामकली का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उनके हाथ, पैर और पेट को बुरी तरह नोचा गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब रामकली घर से निकली थीं, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और बुरी तरह नोच कर मार डाला। इस घटना में रामकली की मौके पर की मौत हो गई। सीओ अभिषेक कुमार ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।