{"_id":"5c95485abdec2213f01be07b","slug":"101553287258-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेश पर तीसरी बार जताया पार्टी ने भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेश पर तीसरी बार जताया पार्टी ने भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भाजपा ने लोकसभा के चुनावी समर में मुरादाबाद से एक बार फिर सर्वेश सिंह पर भरोसा जताया है। पांच बार विधायक रहे सर्वेश ने 2009 में पहली बार मुरादाबाद सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। तब वह कांग्रेस के प्रत्याशी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से चुनाव हार गए थे। 2014 में चुनाव जीतकर वह सांसद बने और अब 2019 में फिर से सपा के टिकट पर मैदान में हैं। संभल के सांसद सत्यपाल सिंह सैनी अपना टिकट बचाने में नाकाम रहे। जबकि रामपुर पर स्थिति अभी असमंजस में है। यहां सांसद डा. नैपाल सिंह अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं।
भाजपा ने मंडल की छह में से चार सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मुरादाबाद से सांसद सर्वेश सिंह, अमरोहा से सांसद कंवर सिंह तंवर और बिजनौर से सांसद कुंवर भारतेंदु अपना टिकट बचाने में कामयाब रहे। जबकि संघ की बैकग्राउंड वाले सांसद सत्यपाल सिंह सैनी टिकट नहीं बचा सके। यहां से परमेश्वर लाल सैनी भाजपा के प्रत्याशी बने हैं। रामपुर पर अभी पेंच फंसा है। रामपुर में मौजूदा सांसद डा. नैपाल सिंह अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं। नगीना सीट पर भी डा. यशवंत के टिकट को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। 26 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुरादाबाद आ रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके आने से पहले ही मंडल की बाकी दोनों सीटों पर भी पार्टी प्रत्याशी घोषित कर देगी। मुरादाबाद से ही शाह मंडल की चार सीटों मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा को साधने की कोशिश करेंगे।