{"_id":"5b032f424f1c1beb7e8b4d90","slug":"101526935362-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी आज भी पीएम, कल भी रहेंगे: केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी आज भी पीएम, कल भी रहेंगे: केशव
Updated Tue, 22 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को मुरादाबाद में कहा कि कर्नाटक में भाजपा सीएम के इस्तीफे के बाद से विपक्षी राजनीतिक दल हर रोज सोशल मीडिया पर एक नया ‘पीएम’ बना रहे हैं। इनके प्रधानमंत्री दावेदार सोशल मीडिया तक ही सिमटकर रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आज भी देश के प्रधानमंत्री हैं और कल भी वही प्रधानमंत्री रहेंगे। 2019 में अकेले भाजपा को 300 से ज्यादा सीट मिलेंगी।
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा - बसपा गठजोड़ भाजपा के लिए कोई मायने नहीं रखता। गठबंधन को हराकर भाजपा नूरपुर और कैराना का उपचुनाव भारी मतों से जीतेगी। 2019 में भी भाजपा पहले से अधिक बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री के एलान के बावजूद नौकरशाहों द्वारा संपत्ति के ब्योरे नहीं देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जितनी भी शिकायतें मिल रही हैं उन पर सरकार जांच करा रही है। दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बनारस हादसे के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बनारस जैसे हादसे स्वीकार्य नहीं हैं। सेतु निगम के साथ ही सभी निर्माण एजेंसियों को कड़ी हिदायतें दी गई हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कर पाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि काम हो रहा है। जिन सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है उनमें अगले पांच साल तक गड्ढा नजर नहीं आएगा।