फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad: Woman gave birth to daughter, bleeding did not stop… she died, commotion in hospital

Moradabad: महिला ने बेटी को दिया जन्म, नहीं रुकी ब्लीडिंग.. तोड़ दिया दम, अस्पताल में परिजनों ने काटा हंगामा

Thu, 20 Mar 2025 01:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 01:19 PM IST
सार

डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि ब्लीडिंग नहीं रुकने और इलाज में लापरवाही के कारण मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Woman gave birth to daughter, bleeding did not stop… she died, commotion in hospital
महिला की माैत के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिलीवरी के बाद 34 वर्षीय राजवती की मौत पर उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मामला मानसरोवर कॉलोनी स्थित आनंद हेल्थ केयर का है। बुधवार सुबह राजवती को उसके पति राजू ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां संवेदनशील केस बताते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा।

विज्ञापन


आशा की सलाह पर परिजन राजवती को आनंद हेल्थ केयर ले आए। यहां दोपहर दो बजे करीब उसकी डिलीवरी हुई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के कुछ घंटे बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बावजूद परिजन शांत नहीं हुए। रात 11 बजे तक अस्पताल के बाहर भीड़ जुटी रही। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की ब्लीडिंग नहीं रुकी। डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की। अस्पताल में बेहतर सुविधाएं नहीं मिलीं, इस कारण महिला की माैत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिलीवरी के बाद देर रात तक नवजात को भी परिजनों को नहीं सौंपा गया। महिला का पति राजू सैनी सिरकोई का निवासी है और सब्जी का ठेला लगाता है। देर रात तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं अस्पताल संचालक डॉ. आनंद चौधरी का कहना है कि उनकी पत्नी डॉ. श्वेता चौधरी गायनी हैं।

महिला के ऑपरेशन से पहले ही परिजनों को बताया गया था कि किसी बड़े अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराना होगा। उन्होंने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए थे। डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग होने पर एक बड़े अस्पताल के आईसीयू में महिला को भर्ती भी कराया गया, लेकिन परिजनों ने उसकी छुट्टी करा ली।

इसके बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल महिला ब्रह्मा देवी की मौत हो गई। उसका चार दिन से उपचार चल रहा था। नागफनी क्षेत्र के चौरासी घंटा मंदिर निवासी ब्रह्मा देवी (60) 15 मार्च को बेटे अखिलेश के साथ बाइक से अमरोहा में बेटी राखी की बीमार सास को देखने गई थीं। मां-बेटे 15 मार्च की रात को ही घर वापस लौट रहे थे।



अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जोया में कार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें महिला घायल हो गई थी। परिजनों ने उसे पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान माैत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed