{"_id":"568b7740ed59286ae7c8b9e37285daf9","slug":"money-by-mobile-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल एसएमएस से मिलेगा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल एसएमएस से मिलेगा पैसा
अमर उजाला, झांसी
Updated Fri, 29 Nov 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
अब आप कुछ सेकेंड में ही अपनों को पैसा भेज सकेंगे। यह सुविधा एक जनवरी से डाक विभाग द्वारा जारी की जा रही मोबाइल मनी ट्रांसफर योजना से मिल सकेगी।
विज्ञापन
यह योजना देश के पंद्रह राज्य व उत्तर प्रदेश के ग्यारह जनपदों में शुरू की जा रही है। इनमें कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, उड़ीसा, गुजरात, यूपी, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, झारखंड, के अलावा प्रदेश के गोरखपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा, झांसी, वाराणसी, मेरठ, बरेली, मुजफ्फरनगर व अलीगढ़ जनपद शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रवर डाकघर अधीक्षक एम के श्रीवास्तव के अनुसार प्रारंभिक चरण में यह योजना प्रधान डाकघर में ही संचालित की जाएगी। मनी आर्डर फार्म पर पैसा भेजने वाले ग्राहक को अपना पूरा नाम पता व पैसा पाने वाले का मोबाइल नंबर अंकित करना होगा।
विज्ञापन
विभाग द्वारा मनीआर्डर बुक करते समय संबंधित जिले के पोस्ट मास्टर व उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस कर गुप्त कोड जारी किया जाएगा। पैसा पाने वाले उपभोक्ता को पोस्ट मास्टर के गुप्त कोड से मिलान कराना होगा। साथ ही अपना आईडी प्रूफ भी जमा करना होगा। इसके बाद उसे भुगतान कर दिया जाएगा।
मालूम हो कि इससे पूर्व मनीआर्डर में दो तीन दिन का समय लग जाता था। इसी कारण मोबाइल मनी ट्रांसफर योजना लागू की जा रही है।