{"_id":"937fddcd709a9b4396f03710b5fe6208","slug":"mohammad-faisal-broke-pakistan-s-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के लाल ने तोड़ा पाक का वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के लाल ने तोड़ा पाक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
सोमदत्त शर्मा, दिल्ली
Updated Sat, 11 Jan 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी का रिकॉर्ड तोड़ कर एक भारतीय छात्र ने गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है। एक मिनट में में सबसे अधिक देशों की राजधानियों के नाम बता कर मोहम्मद फैसल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-58 स्थित मास-को मीडिया इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अटेंप्ट’ आयोजित किया गया। ‘राजधानी का नाम, देश का नाम’ इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के करीब 80 लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर जज चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी मनमोहन अग्रवाल और ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता में तेज दिमाग और अच्छी याददाश्त का परिचय देते हुए संभल (मुरादाबाद) के फैसल ने एक मिनट में 52 देशों की राजधानियों के नाम बताए।
विज्ञापन
उन्होंने 7 दिसंबर 2013 को पाकिस्तान के मोहम्मद ताहा (45) के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा। जामिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, तृतीय वर्ष के छात्र फैसल के नाम अब दो गिनीज रिकॉर्ड हो गए हैं। इससे पहले वह एक मिनट में 18 वस्तुओं के नाम याद कर गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुके हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (2006) के गोल्ड मेडलिस्ट फैसल, सिविल सर्विसेज की दिल्ली में तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को देश का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित करना चाहिए। फैसल के पिता हाजी उल्लाह एक किसान हैं।