आज मोदी-अखिलेश दिखाएंगे, किसमें कितना है दम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत में नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। भाजपा के प्रधामंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी 11 बजे बड़ौत के जाट कालेज में पहुंचेंगे जबकि बड़ौत के ही दिगंबर जैन कॉलेज में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपराह्न दो बजे पहुंचेंगे।
दोनों की रैलियों के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था में जुट गए हैं। प्रशासन को मिले समय के अनुसार नरेंद्र मोदी 11 बजे जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत (जाट कॉलेज) में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। एक घंटे तक रुकेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 12 बजे उनका हेलीकाप्टर चला जाएगा।
रैली की तैयारियां हुई पूरी
दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड में होने जा रही सपा की रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गढ़मुक्तेश्वर से दो बजे बड़ौत पहुंचेंगे। अखिलेश यादव बड़ौत में 45 मिनट रुकेंगे और रैली को संबोधित करेंगे।
अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली की व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए जिम्मेदारी बड़ौत के एसडीएम राजेंद्र सिंह को और नरेंद्र मोदी की रैली की जिम्मेदारी बागपत के एसडीएम एनपी सिंह को दी गई है।
अखिलेश यादव की रैली में हैलीपैड की व्यवस्था एवं बाहरी व्यवस्था के लिए कलक्ट्रेट प्रभारी यशवर्धन श्रीवास्तव को लगाया गया है और मोदी की रैली के लिए खेकड़ा के एसडीएम राकेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।