फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mob attack on police in meerut

महिला दरोगा को बंधक बना, पुलिसवालों को जमकर धुना

Thu, 09 Jan 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 09 Jan 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mob attack on police in meerut

लूट के आरोपी की तलाश में दबिश देने आई पुरकाजी पुलिस पर गांव सीकरी में लोगों ने हमला कर दिया। जमकर पथराव और मारपीट की। गुस्साए लोगों ने महिला दरोगा को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


हमले में महिला दरोगा समेत दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस जीप भी तोड़फोड़ के बाद नाले में फेंक दी गई। मामले में 13 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दबिश के लिए गई थी टीम
बुधवार सुबह पुरकाजी पुलिस टीम ने दरोगा आजाद अली के नेतृत्व में भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी पुन्नन उर्फ जर्रार के घर दबिश दी।

पुलिस पुन्नन को हिरासत में लेकर लौटने लगी तो उसकी मां रिहाना ने जीप पर लटककर शोर मचा दिया। इस पर पुन्नन के परिजन और अन्य लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस जीप रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा आजाद अली और महिला दरोगा रघुबीर कौर ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। अन्य पुलिसकर्मियों को भी जीप से उतारकर पीटा गया।

इस पर पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले, जबकि महिला दरोगा रघुबीर कौर को लोगों ने एक मकान में बंधक बना लिया। भीड़ ने पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ कर उसे नाले में फेंक दिया।

सूचना पर सीकरी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी योगेश और हरपाल मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर मोबाइल छीन लिए गए। उन दोनों ने भी किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई।

पुलिस टीम पर हमले की सूचना से हड़कंप मच गया। सीओ सदर कर्मवीर सिंह, सीओ जानसठ मुकेश मिश्र भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ते हुए महिला दरोगा को बंधनमुक्त कराया।

हमले में दरोगा आजाद अली, महिला दरोगा रघुबीर कौर, कांस्टेबल राहुल, सुरेंद्र, विजय, अमित, अशोक, संजीव, मुंतजिर और संदीप घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मामले में दरोगा आजाद अली की तहरीर पर पुन्नन, उसकी मां रिहाना, बहन फरहीन, भाई आशु उर्फ सोनू के अलावा याकूब, मंगता, नदीम, चोना, गुलजार, नौशाद, शाहिद, फैजान और शबनूर के साथ ही 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed