फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Zero tolerance policy on crime Minister Suresh Khanna said on Umesh Pal murder case

Mirzapur: अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति, मंत्री सुरेश खन्ना बोले- उमेश पाल हत्याकांड में सरकार कर रही अपना काम

Thu, 16 Mar 2023 08:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 08:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना गुरुवार को विंध्याचल पहुंचे। मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराध कैसा भी हो मुख्यमंत्री द्वारा जीरो टालरेंस का जो संदेश दिया गया है, उसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
Zero tolerance policy on crime Minister Suresh Khanna said on Umesh Pal murder case
मिर्जापुर में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और दयाशंकर सिंह समेत अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इसके बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अपराध कैसा भी हो मुख्यमंत्री द्वारा जीरो टालरेंस का जो संदेश दिया गया है, उसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन व पुलिस अपना-अपना कार्य कर रही है। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आपराधिक मामलों में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा दिलाने का कार्य हो रहा है, चाहे उमेश पाल हत्या का मामला हो अथवा अन्य आपराधिक मामले।
विज्ञापन


रामचरितमानस पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह हमारी आस्था का सवाल है। इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम लोग बरसों से रामचरितमानस के माहौल में पले बढ़े हैं। इसके प्रति श्रद्धा भाव रखते हैं। जो लोग इस पर प्रश्न उठाते हैं, वे सिर्फ अपने को चर्चा में बनाए रखने के लिए ऐसा कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed