{"_id":"67a5051d2266f56c4b0bc447","slug":"youth-riding-a-bicycle-lost-his-life-after-being-crushed-by-a-trailer-jammed-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129365-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रेलर से कुचलकर साइकिल सवार युवक की गई जान, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रेलर से कुचलकर साइकिल सवार युवक की गई जान, लगाया जाम
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के आनंदीपुर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की शाम ट्रेलर से कुचलकर साइकिल सवार की युवक की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और प्रदर्शन करने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस लोगों दो घंटे तक लोगों को समझाती रही। कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए, तब यातायात बहाल हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी मनीष कुमार (22) बृहस्पतिवार की शाम को घर से साइकिल लेकर बाजार जा रहा था। आनंदीपुर पेट्रोल पंप के पास गिट्टी लेने जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
परिजनों के साथ ग्रामीणाें ने सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद ग्राम प्रधान और संभ्रांत लोगों की मदद से 50 हजार रुपये दिए गए।
पुलिस ने ट्रेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए। इसके बाद यातायात बहाल हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इकलौते बेटे की मौत से मजदूर पिता समेत परिवार के लोग बदहवास हो गए। पूरे गांव में शोक की लहर है। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।