फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   youth of neighboring village knife attack on Three boys who came to meet girl in night in mirzapur condition critical

मिर्जापुरः रात के अंधेरे में युवती से मिलने आए प्रेमी और उसके दो साथियों पर चाकू से हमला

Fri, 02 Jul 2021 11:34 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jul 2021 11:34 AM IST
सार

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात युवती से मिलने आए तीन लड़कों पर  पड़ोसी गांव का युवक कहर बन कर टूटा। चाकू से हमले में तीनों लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
youth of neighboring village knife attack on Three boys who came to meet girl in night in mirzapur condition critical
पड़ोसी गांव के युवक ने चाकू से हमला बोला - फोटो : फाइल

विस्तार

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से बुधवार की देर रात मिलने आए प्रेमी और उसके दो साथियों पर पड़ोस गांव के युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को सीएचसी ले गई। वहां से उनको मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर देर रात को एएसपी नक्सल और सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पड़री थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर आमघाट निवासी जितेंद्र कुमार (21) गांव निवासी अपने साथी मनीष (18) व बालिचंद (23) के साथ एक बाइक से बुधवार की रात जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। लेकिन पड़ोस गांव के युवक सुमित पांडेय को इस बात की जानकारी हो गई।
विज्ञापन


चर्चा है कि युवती की चचेरी बहन से सुमित का संबंध है। तीनों युवक लड़की से मिलने के बाद गांव के पुल के पास बाइक रुके थे। जितेंद्र और मनीष शौच के लिए चले गए। बाइक के पास बलिचंद अकेले खड़ा था। इसी बीच सुमित पांडेय वहां पहुंचा और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बलिचंद का शोर सुनकर दोनों साथी आए तो सुमित ने उनपर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी ले गए। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि व क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर भी मौके पर पहुंचे। घायल जितेंद्र के भाई रामसनेही की तहरीर पर सुमित पांडेय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

 इस बाबत एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने कहा कि युवती से मिलने आए युवक और उसके दो साथियों पर लड़की के पड़ोस के गांव के युवक ने चाकू से हमला किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed