फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth murdered by strangulation mirzapur police engaged in investigation

Mirzapur News: युवक की गला दबाकर हत्या, कमरे में मिले शव से मची सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Thu, 04 Aug 2022 11:45 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Aug 2022 11:45 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले के खजुरी गांव लाली माटी निवासी राजकुमार उर्फ छोटू (26) का शव घर के बाहर स्थित एक कमरे से मिला। गले मे चोट आदि के निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है

विज्ञापन
Youth murdered by strangulation mirzapur police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर जिले के खजुरी गांव लाली माटी निवासी राजकुमार उर्फ छोटू (26) पुत्र श्यामलाल का शव गुरुवार सुबह उपली लकड़ी के कमरे में मिला। गले मे चोट आदि के निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र खजुरी गांव निवासी राजकुमार उर्फ छोटू (26)  दो भाई और एक बहन है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। मां इच्छा अनुसार दोनों भाइयों के यहां भोजन करने आती-जाती रहती है। 10 दिन पहले राजकुमार की पत्नी दोनों बच्चों के साथ अपने मायके सोनगढ़ा में है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह उसकी मां तुलसी का पेड़ लगाने घर के बगल स्थित उपली के कमरे में गई तो देखा कि वहां पर कोई शव पड़ा है। उसने शव देखते ही शोर मचाया। जिसके बाद पास लोग पहुंचे तो देखा कि शव राजकुमार का है। इससे गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विधिक कार्रवाई के साथ अलग-अलग पक्षों पर जांच करने में जुटी है। गले में चोट का निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया को शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। बाकी हर बिंदु पर घटना से संबंधित पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed