फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth drowns in Ahraura Dam while bathing; body recovered after 12 hours.

Mirzapur News: नहाते समय अहरौरा बांध में डूबा युवक, 12 घंटे बाद मिली लाश

Tue, 28 Jul 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in Ahraura Dam while bathing; body recovered after 12 hours.
वाराणसी से रविवार को तीन दोस्तों के साथ घूमने आया था अहरौरा बांध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इमिलियाचट्टी। वाराणसी से तीन दोस्तों के साथ रविवार को अहरौरा बांध घूमने आया राहुल साहनी (26) नहाते समय अहरौरा बांध में गड़ई प्रणाली के गेट के पास डूब गया। 12 घंटे बाद सोमवार सुबह शव बांध में मिला।

थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लहरतारा, वाराणसी निवासी राहुल साहनी तीन दोस्तों के साथ रविवार को अहरौरा बांध घूमने आया था। वह पहाड़ी के किनारे स्थित गड़ई प्रणाली स्लूस के पास स्नान करते समय डूब गया। साथ आए दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, सफलता नहीं मिली। देर शाम पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बांध के जेई ओम प्रकाश राय को सूचना देकर गड़ई प्रणाली का फाटक बंद कराया। देर रात तक खोजबीन की गई, शव का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह जब पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो शव दिखा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed