फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth drowned in saving four including brother

भाई समेत चार को बचाने में युवक की डूबकर मौत

Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in saving four including brother
विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदिनी गांव से होकर गुजर रही गंगा नदी में सोमवार को सुबह स्नान करते समय डूब रहे चार रिश्तेदारों को बचाने में युवक डूब गया। घाट पर मौजूद स्थानीय मल्लाहों ने खोजबीन शुरू की। सूचना पर पहुंची पुलिस भी गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। अथक प्रयास के बाद शाम को सवा चार बजे शव बरामद हुआ। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नदिनी गांव निवासी सतीश कुमार (20) पुत्र रामबली उर्फ पप्पू अपने रिश्तेदार आदर्श (17) पुत्र सूर्यबली निवासी पहाड़ा व महानंद (18) पुत्र रामधनी निवासी कर्मा, लाला (17) पुत्र करिया, बडे भाई सर्वेश (22) के साथ गंगा स्नान करने गया था। नदिनी गांव से होकर गुजर रही गंगा नदी में खनन केचलते गहरे गड्ढे में जाने से आदर्श, महानंद व लाला डूबने लगे। उनको बचाने गया सर्वेश भी डूबने लगा। रिश्तेदार व भाई को डूबते देख सतीश ने साहस का परिचय देते हुए चारो को गहरे पानी से घाट की ओर लाकर बचा लिया, लेकिन स्वयं गहरे पानी में जाने से डूब गया। डूबने की खबर लगते ही घाट पर मौजूद मल्लाहों ने खोजबीन शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने जोपा से गोताखोर बुलाकर खोजबीन में शुरू कराई। शाम करीब सवा चार बजे सतीश कुमार का शव गंगा नदी में मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सतीश दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed