फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies of electrocution after power supply is restored without notice to the LT line passing over the roof.

Mirzapur News: छत से गुजरे एलटी लाइन में बिना सूचना बिजली सप्लाई, करंट से युवक की मौत

Sat, 04 Jul 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution after power supply is restored without notice to the LT line passing over the roof.
पटेहरा क्षेत्र में छत पर करंट से मौत के बाद थाने के सामने रोते बिलखते परिजन, स्रोत संवाद
भाई का आरोप- डेढ़ साल से बंद थी सप्लाई, बिना सूचना बिजली आने से हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटेहरा (मिर्जापुर)। संतनगर थाना क्षेत्र के खरीहट कला गांव में बृहस्पतिवार की रात 11 बजे एक मकान की छत से गुजरे एलटी लाइन के करंट से रामबालक (19) की मौत हो गई। घर वालों का आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही से मौत हुई है। नया केबल बिछने के बाद एलटी लाइन में बिजली सप्लाई बंद थी। लेकिन डेढ़ साल बाद अचानक बिजली सप्लाई दे दी गई। अगर इसकी सूचना दे देते तो घटना नहीं होती।
गांव निवासी अर्जुन ने बताया कि हलिया थाना के बरी पावर हाउस से संचालित एलटी लाइन बिजली का तार छत से गया है। डेढ़ साल से सप्लाई बंद थी। बृहस्पतिवार को अचानक से सप्लाई चालू कर दी गई। इसके संपर्क में आने से बड़े भाई रामबालक की मौत हो गई। बताया कि रामबालक खाना खाकर छत पर सो रहे थे। रात लगभग 11 बजे पानी पीने उठे। इस दौरान करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

बताया कि एक दशक पहले कच्चा मकान था। उसी दौरान बिजली का तार गया था। पक्का मकान बनने के बाद से छत पर कोई नहीं जाता था। डेढ़ साल पहले केबल बिछाने के बाद तार से बिजली सप्लाई काट दी गई थी। तब से लोग छत पर आते-जाते थे। छत से चार फीट ऊपर तार है। उधर, घटना की जानकारी होते ही मां संतोषी देवी व पत्नी साधना का रो-रोकर हाल बेहाल है। रामबालक दो बहनों व दो भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चालीस दिन पहले हुई थी शादी
रामबालक की शादी 40 दिन पहले हुई थी। पति की मौत के बाद साधना बेहाल है। 24 मई को मड़िहान थाना क्षेत्र के नौडिहवा गांव निवासी साधना की रामबालक से शादी हुई थी। घटना के दिन पत्नी मायके में थी। जानकारी होते ही वह रोते हुए अचेत हो गई। पूरा परिवार साधना को संभालने में जुटा रहा। रामबालक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़े बेटे की मौत के बाद मां संतोषी पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
---
सपा नेता कीर्ति कोल ने मदद का दिया आश्वासन
युवक की मौत की जानकारी होते ही छानबे की सपा नेता कीर्ति कोल संतनगर थाने पर पहुंची और परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कहा।

---
कोट...
बिजली निगम की ओर से सप्लाई नहीं जोड़ी गई थी। बिजली सप्लाई किसने की, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - रमाशंकर, अवर अभियंता, बिजली निगम
---
कोट...
करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों के आरोपों की जांच की जा रही है। - जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष।
कोट...
बिजली निगम की ओर से यह लाइन डेढ़ वर्ष पहले ही काट दी गई थी। उसके बाद किसी ने जोड़वा दिया। किस प्रकार से इसे जोड़ा गया, यह जांच का विषय है। इस बारे में जांच कराई जा रही है। - अंकुर अवस्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत मंडल मिर्जापुर

पटेहरा क्षेत्र में छत पर करंट से मौत के बाद थाने के सामने रोते बिलखते परिजन, स्रोत संवाद

पटेहरा क्षेत्र में छत पर करंट से मौत के बाद थाने के सामने रोते बिलखते परिजन, स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed