{"_id":"6a457210294fcffff301a585","slug":"youth-dies-in-hospital-negligence-in-treatment-alleged-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-156515-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अस्पताल में युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अस्पताल में युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहां के पास स्थित अस्पताल में मंगलवार रात उपचार के दौरान मध्य प्रदेश के मऊगंज, शाहपुर चौहना निवासी 45 वर्षीय अंजनी जायसवाल की मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने अंजनी की तबीयत बिगड़ने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंजनी जायसवाल नागपुर मंदिर में खाना बनाने का कार्य करता था। कुछ दिन पहले घर आया था। भतीजे जयलाल जायसवाल ने बताया कि मिर्जापुर के डॉ. राकेश प्रजापति उनके गांव में चिकित्सकीय कार्य करते हैं। मंगलवार को चाचा के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद डॉ. राकेश प्रजापति उन्हें उपचार के लिए कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहां स्थित एक क्लिनिक लेकर आए।
जयलाल जायसवाल का आरोप है कि क्लीनिक में इलाज के लिए 25 हजार रुपये लिए गए और कई इंजेक्शन लगाए गए। उपचार शुरू होने के 10 मिनट बाद चाचा की मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बैग और मोबाइल नहीं दिया गया। मौत की जानकारी नहीं दी गई। ई-रिक्शा बुलाकर मंडलीय अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि शुक्लहा स्थित क्लीनिक में उपचार के बाद मरीज को मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।