फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies due to lightning, two women scorch

वज्रपात से युवक की मौत, दो महिला झुलसी

Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to lightning, two women scorch
मड़िहान। थाना क्षेत्र के पहड़ी गांव में मंगलवार की शाम को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और एक महिला झुलस गई। परसौना गांव की एक महिला खेत में धान की रोपाई करते समय झुलस गई। झुलसे लोगों को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मड़िहान पहाड़ी निवासी रामजीत यादव का 25 वर्षीय पुत्र राजबहादुर अपनी पत्नी के साथ खेत पर कार्य कर रहा था। शाम को साढ़े चार बजे गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। पानी से भीगने से बचने के लिए राजबहादुर जंगली जानवरो से फसल की रखवाली के लिए खेत में बने मेड़ पर जाकर मोबाइल में व्यस्त हो गया। तभी वज्रपात से की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होते ही परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। डाक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। दर्दनाक मौत की जानकारी होते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने-पीटने लगे। पड़ोस की खेत में काम कर रही राजेश की पत्नी पुष्पा भी झुलस गयी। तीसरी घटना परसौना गांव में हुई। पटेवर नकटी गांव निवासी श्रीविलास सिंह के खेत पर धान की रोपाई करते समय परसौना गांव के लालबहादुर की पत्नी सुग्गी 35 वर्ष भी झुलस गई। साथ कार्य कर रही अन्य महिलाएं चपेट में आकर खेत में ही गिर पड़ी।दै वी आपदा की सूचना पाकर तहसील से क्षेत्रीय लेखपाल व थाने से पुलिस अस्पताल पहुंचकर कानूनी कार्रवाई में जुट गए। मृत युवक को एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed