फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man went to farewell wife to beat her in-laws

पत्नी की विदाई करने गए युवक की ससुराल में पिटाई

Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Young man went to farewell wife to beat her in-laws
जमालपुर। थाना क्षेत्र के हरदी सहिजनी ग्राम पंचायत में शुक्रवार की देर शाम अपनी पत्नी की विदाई कराने गए युवक की ससुर और साला ने जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई से युवक घायल हो गया। शनिवार की सुबह युवक ने थाने में तहरीर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी बब्बू बियार की शादी मई महीने मे जमालपुर क्षेत्र के हरदी सहिजनी गांव के प्रेम बियार की पुत्री आरती के साथ हुआ है। शादी के तीन महीने तक पति के साथ रहने के बाद आरती एक महीने से मायके मे रह रही थी। शुक्रवार को पत्नी की विदाई कराने गए बब्बू बियार अपने ससुराल पहुंचा। जहां विदाई को लेकर हुए विवाद में ससुर प्रेम बियार, चचिया ससुर बाबा और साला लवकुश ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल बब्बू शनिवार को थाने जा जाकर तहरीर दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed