फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man strangled to death in mirzpur

मिर्जापुर: खाना खाने के बाद युवक चला गया सोने, अचानक चिल्लाने पर परिजनों ने देखा तो कटा था गला

Thu, 17 Sep 2020 11:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 17 Sep 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death in mirzpur

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के भैसा गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में धारदार हथियार से युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र राय ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। 

विज्ञापन


जीटी रोड से सटे भैसा गांव निवासी 38 वर्षीय ज्यूत पुत्र  निहोर गुरुवार की रात 9 बजे खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य नीचे कमरे में सो रहे थे। थोड़ी देर बाद ज्यूत के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी ऊपर गए। 
विज्ञापन


ऊपर जाकर देखा तो युवक का गला कटा हुआ था और कमरे में खून फैला था। परिजन जब तक अस्पताल ले जाने की सोच रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed