{"_id":"6739d8bbe0928ebef9058996","slug":"young-man-fainted-in-mirzapur-his-breathing-stopped-police-identified-chaos-among-family-members-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : मिर्जापुर में रेलवे पुल पर गश खाकर गिरा युवक, थम गईं सांसें, पुलिस ने ऐसे की शिनाख्त; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : मिर्जापुर में रेलवे पुल पर गश खाकर गिरा युवक, थम गईं सांसें, पुलिस ने ऐसे की शिनाख्त; परिजनों में कोहराम
Sun, 17 Nov 2024 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:21 PM IST
सार
Mirzapur News : मिर्जापुर में रेलवे पुल पर युवक के गिरने और मृत हो जाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मगध एक्सप्रेस के जनरल बोगी में यात्रा कर रहा युवक रविवार की सुबह विंध्याचल स्टेशन पर उतरकर रेल पटरी पार कर बाहर निकलते ही गश खाकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई तो कोतवाली पहुंचकर शिनाख्त किया।
विज्ञापन
जिगना थाना क्षेत्र के नरोईया बाजार निवासी कन्हैया बिंद (35) पुत्र विजय बहादुर दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 16 नवंबर को नई दिल्ली से मिर्जापुर आने के लिए जनरल बोगी का टिकट लेकर मगध एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह विंध्याचल रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गाड़ी खड़ी हुई तो कन्हैया ट्रेन से उतरकर पश्चिम दिशा की ओर पटेगरा नाला रेलवे पुल की तरह आ रहा था कि गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर धाम चौकी प्रभारी राजकुमार पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचे। प्राइवेट साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल लेकर आये। यहां डॉक्टर राजीव पांडेय ने देखते ही मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पर जारी फोटो से परिजनों ने पहचान की। परिजन पहले कोतवाली पहुंचे। थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि गश खाकर गिरे एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।