फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man entered the house posing as an acquaintance, beat the woman, then sprinkled salt on her body, died

Mirzapur News: परिचित बन घर में घुसे युवक ने महिला को पीटा, फिर शरीर पर नमक छिड़का, हुई मौत

Fri, 08 Nov 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man entered the house posing as an acquaintance, beat the woman, then sprinkled salt on her body, died
अहरौरा/मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को परिचित बनकर घर में घुसे युवक ने महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद नाक, कान, आंख, मुंह समेत शरीर के अन्य अंगों में नमक डाल दिया। फिर महिला को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी तोड़कर गहने आदि चोरी कर ले गया। जाते समय मुख्य गेट पर भी ताला लगा दिया। महिला दर्द से चीखती-चिल्लाती रही। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को उसकी मौत हो गई। रात में पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन




क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला शुक्रवार सुबह घर में अकेले थीं। पति, पुत्र और पुत्री बाहर थे। पड़ोसी महिला के अनुसार, सुबह करीब दस बजे एक युवक परिचित बनकर आया। महिला उसके लिए पानी लेने किचन में गईं तो पीछे से पहुंचे युवक ने पिटाई कर शरीर के अंगों में नमक डालकर कमरे में बंद कर दिया। बताया कि महिला की चीख-पुकार पर लोगों ने ताला तोड़कर बाहर निकाला। उस वक्त महिला बेहोश थी। होश में आने पर उसने युवक को पड़ोस के गांव का बताकर घर में आने की बात कही थी।
विज्ञापन



इधर, वाराणसी से लौटी पुत्री ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे भाभी का फोन आया कि घर जाइए, चोरी हो गई है। मां को चोट लगी है। घर पर भीड़ इकट्ठा है। पूछने पर पता चला कि मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। घर के पीछे घास काटने वाली महिलाओं ने ताला तोड़कर मां को बाहर निकाला था। उनके नाक व सीने पर चोट लगी थी। कान, आंख, नाक व अन्य अंगों में नमक डाला गया था। चोर अलमारी से गहने चोरी कर ले गया। अस्पताल में उपचार के दाैरान मां की माैत हो गई। रात में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन




.................

वर्जन

- छानबीन में पता चला है कि महिला के पति स्कूल गए थे, एक युवक घर आया था, जिसे महिला ने अंदर बैठाया। वह महिला का मोबाइल छीनकर कमरे में बंदकर चला गया। लोगों की सूचना पर पीआरवी पहुंची और महिला को इलाज के लिए ले जाया गया। महिला ने बयान में एक युुवक के आने की बात बताई थी। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। नमक की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना और मौत की जांच की जा रही है। - अभिनंदन, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed