फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young man died by drowning in pond during offer prayers to rising sun

Mirzapur News: छठ पूजा के दौरान तालाब में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 08 Nov 2024 10:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 08 Nov 2024 10:20 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले में छठ महापर्व के समापन पर शुक्रवार को स्नान करते के लिए तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
young man died by drowning in pond during offer prayers to rising sun
छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के नरोईयां तालाब में छठ पूजा के दौरान स्नान करते समय एक युवक तालाब के गहरे पानी में जाने से डूब गया। लोगों ने डूबते देख शोर मचाया। जिसके बाद तालाब में उतरे कुछ लोगों ने उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


यह है मामला
थाना क्षेत्र के कलवारी माफी गांव निवासी कृष्णानंद गोस्वामी (35) पास के नरोईयां तालाब के पास स्नान करने गया था। तालाब के पास महिलाएं छठ की पूजा कर रही थी। तभी तालाब में उतरे कृष्णानंद गोस्वामी स्नान करने लगे। उसने तालाब में एक डूबकी लगाने के बाद दूसरी डूबकी लगाई। इसके बाद वह बाहर नहीं आया। 
विज्ञापन


डूबकी लगाने के बाद बाहर न आने पर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां मौजूद कुछ लोग तालाब में उतरे। उन्होंने डूबे युवक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed