फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man commits suicide by hanging from a trap

Mirzapur News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Wed, 30 Aug 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging from a trap
चुनार। थाना क्षेत्र के मोची टोला मोहल्ले में सोमवार की रात फंदे पर लटककर युवक ने जान दे दी। दरवाजा बंद होने पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक छोटक कुरैशी (35) पुत्र बचऊ कुरैशी निवासी मोची टोला सोमवार की रात करीब 9:45 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। पत्नी घरेलू कामकाज में लगी हुई थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी सोने चले गए। कुछ देर बाद पत्नी जब काम से खाली होकर कमरे की ओर गईं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर वह डर गईं। शोर मचाकर परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। छोटक के भाई बाबू कुरैशी ने पीआरवी-112 को सूचना देकर पुलिस बुला लिया। इसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो पंखे के हुक पर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका छोटक का शव मिला। पीआरवी ने थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटक से तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि फंदे से लटक कर युवक की मौत होने की जानकारी मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed