फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   yaungman suicide

फंदे से लटककर ढाबा संचालक के इकलौते पुत्र ने दिया जान

Sat, 03 Jul 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
yaungman suicide
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के उस्मानपुर चेचरी मोड़ स्थित ढाबा संचालक के पुत्र ने बृहस्पतिवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ढाबा संचालक सूरज देव पंडित का पुत्र 18 वर्षीय शुभम कुमार बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे खाना खाने के बाद सोने की बात कहकर कमरे में गया और गमछे के सहारे पंखे से लटक गया। किसी काम से जब मां कमरे की ओर गयी तो देखा कि वह गमछे से लटका हुआ है। जिसे देख वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और युवक को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। लोगों में चर्चा इस बात की है कि युवक आखिर किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया, जबकि वह पढ़ाई लिखाई और व्यवहार कुशल और नगर के एक विद्यालय में इंटर का छात्र था। हालांकि मामले में मृतक के पिता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि वह लंबे समय से बीमारी से परेशान था। मानसिक दबाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed