{"_id":"6345c2244577ad47a15b5ab8","slug":"worker-s-body-found-in-drain-mirzapur-news-vns678585419","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर कला गांव में स्थित तालाब से जुड़ी नाली में मंगलवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। सुबह नाली में शव दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस तहरीर लेकर इस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की बहन ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक पुुलिस से गिरने के कारण मौत हुई है।
ड्रमंडगंज थाने के दुर्जनीपुर गांव निवासी जीवनदास (45) को तीन बहनें कृष्णकली, पार्वती व विमला हैं। पार्वती दादर गांव में रहती हैं। कृष्णकली और विमला की शादी कामापुर में हुई है। जीवनदास अक्सर कामापुर गांव में दोनों बहनों के घर रहकर पत्थर के खदान में काम करते थे। साथ ही नदी में मछली मारकर बेचने का काम भी करते थे। सोमवार की रात वे गांव में किसी बरही कार्यक्रम में गए थे। सुबह उनका शव गांव के तालाब से जुड़ी नाली में मिला। जीवनदास से चार पुत्र प्रमोद (23), अर्जुन (20), आशीष (16), अजय (12) व दो पुत्रियां सरिता (14), सुनैना (8) हैं। मौत से पत्नी उषा देवी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों की सूचना पर गैपुरा चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। इसके बाद थानाध्यक्ष अतुल राय भी मौके पर पहुंचे। जीवनदास की बहन कृष्णकली ने हत्या कर शव फेंके दिए जाने की आशंका जताई। जीवनदास के पुत्र प्रमोद ने नाले में गिरने से मौत होने की तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक रात में वे बरही कार्यक्रम में गए थे। वहां पार्टी हुई और शराब का सेवन किया। रात में जीवनदास पुलिया पर बैठे थे। इस दौरान तालाब के नाली में गिरकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि सोमवार की रात गांव में एक व्यक्ति के यहां लड़का पैदा होने पर बरही मनाई जा रही थी। वहां जीवनदास ने शराब का सेवन किया। रात में वे पुलिया पर बैठे थे। पुलिया से नाले में गिरने से उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।