फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker dies after falling from a ladder while painting the building

भवन की पुताई करते समय सीढ़ी से गिरकर श्रमिक की मौत

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from a ladder while painting the building
पड़री। क्षेत्र के पहाड़ा रेलवे स्टेशन भवन की पुताई करते समय बुधवार की शाम को बांस की सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने परिजनों के सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। अमन इंटर प्राइजेज को पहाड़ा रेलवे स्टेशन का पुताई का ठेका मिला है। दो सप्ताह से पुताई का कार्य चल रहा था। बेलवन गांव निवासी नीरज कुमार (24) पुत्र रमाशंकर अपने गांव के दो साथी प्रमोद व विनोद के साथ पुताई का काम कर रहा था। बुधवार की शाम चार बजे बांस की सीढ़ी पर चढ़कर पुताई करते समय सीढ़ी का ऊपरी पायदान टूट गया। इससे असंतुलित होकर नीरज जमीन पर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सिर में चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना पर पहुँचे परिवार के लोगों में मृतक की पत्नी शिवकुमारी देवी व डेढ़ वर्षीय पुत्र युवराज व घर के अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल हैं। शांति व्यवस्था के लिए घटनास्थल पर जीआरपी व पड़री पुलिस मौजूद रही। स्टेशन मास्टर विजय प्रकाश ने बताया की श्रमिक बाहर काम कर रहे थे। वह कार्यालय में थे। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed