{"_id":"066c4032270a2c8c15c7b09e06ecc6b2","slug":"work-under-operation-smile-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन स्माइल के तहत कार्य करें थाना प्रभारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन स्माइल के तहत कार्य करें थाना प्रभारी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सोमवार को नगर के पुलिस लाइन में अपराध निरोधक गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी ने आपरेशन स्माइल के तहत समस्त थाना प्रभारियाें को विशेष रुचि लेकर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए वांछित आपराधियाें की गिरफ्तारी न होने पर हलिया व अहरौरा थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई।
एसपी दिनेश चंद्र ने समस्त पुलिस कर्मियाें को साफ सुथरी वर्दी पहनने का निर्देश दिया। अवैध वसूली व नशाखोरी किसी भी सूरत में नहीं होने देने, आम आदमी की समस्या सुनने तथा उच्चाधिकारियाें के यहां से आए हुए प्रार्थना पत्राें को गंभीरता लेने का निर्देश दिया। अवैध कार्याें में पुलिस कर्मियाें के लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। गुमशुदा बच्चाें के संबंध में एक माह तक चलाए जा रहे आपरेशन स्माईल को समस्त थाना प्रभारी से रुचि लेकर कार्य करने को कहा।
महिलाओं, बच्चाें के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई करने, वाहन चोरी व अन्य चोरी का तत्काल खुलासा करने, अपने अपने क्षेत्र के अपराधियाें की नकेल कसने तथा लंबित मामलों को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। कस्बाें, गांवाें सराफा के दूकानाें के आसपास गश्त कर चोरी की घटना रोकने तथा पुरस्कार घोषित अपराधियाें को गिरफ्तार करने को कहा।