फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   work from jcb manrega workers upset in mirzapur

मनरेगा : जेसीबी से हो रहा काम, मजदूरों का छीना हक

Thu, 02 Jul 2020 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
work from jcb manrega workers upset in mirzapur
राजगढ़। प्रवासी मजदूरों को काम न देकर, राजगढ़ ग्राम सभा में तालाब का कार्य जेसीबी से कराए जाने से श्रमिकों में रोष व्याप्त है। मनरेगा मजदूरों ने बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी राजगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जेसीबी से हो रहे काम बंद कराने व रोजगार उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र मिलते ही बीडीओ ने मौके पर अवर अभियंता को पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा इसकी नापी कराई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत राजगढ़ के जगदीश पुत्र राम लखन ने बृहस्पतिवार को अन्य मजदूरों के साथ खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कहा कि वैश्विक महामारी में जहां सरकार प्रवासी मजदूरों को गांव में ही मनरेगा के तहत रोजगार दिए जाने की बातें कर रही है, वहीं ग्राम पंचायत में मजदूरों के हक का पैसा मशीन वाले खा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्येंद्र भारती, संतोष कुमार, राजू, छोटेलाल, पिंटू धोबी, प्रदीप लोहार, मुन्ना, रामदेव, मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed