फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Work done till late night in treasury

Mirzapur News: कोषागार में देर रात तक हुए काम

Mon, 01 Apr 2024 06:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Work done till late night in treasury
मिर्जापुर। कलेक्ट्रट परिसर स्थित कोषागार में रविवार को अवकाश के बावजूद वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण देर तक काम होते रहे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी कोषागार का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोषागार में रविवार को आम दिनों की ही तरह कामकाज हुए। किसी की अधिक भागदौड़ नहीं दिखी। इसका यह कारण बताया गया कि सभी विभागों को पहले ही निर्देश दे दिए गए थे कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें। इसलिए विभागों के अधिकतर काम 23 तथा 26 मार्च को ही हो गए। इसके चलते कोषागार और कई और विभागों के कर्मचारी राहत महसूस कर रहे थे। मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि सभी काम शांतिपूर्वक हो रहे हैं। कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप काम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 के समापन पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से मूल्यांकन की बची चार लाख रुपये की धनराशि शासन को वापस कर दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 तथा उससे पहले मूल्यांकन कार्य के भुगतान के बाद लगभग चार लाख रुपये बचे थे। शासन के निर्देश पर बची धनराशि वापस कर दी गई। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि कोई धनराशि सरेंडर नहीं की गई। उधर, नगर पालिका कार्यालय में भी देर तक काम हुए। कर विभाग के कर्मचारी देर तक काम करते रहे। जिले में मौजूद कई और विभागों के कार्यालयों में भी अवकाश के बावजूद काम होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed