फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Work by making a micro plan at the block level

Mirzapur News: ब्लाॅक स्तर पर माइक्रो प्लान बनाकर करें कार्य

Tue, 01 Aug 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Work by making a micro plan at the block level
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में सोमवार को बैठक कर संचारी रोग अभियान की समीक्षा की गई। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि अभियान के दौरान कार्य कहीं और हुआ तथा मानिटरिंग किसी दूसरे जगह की कर दी गई। इसके चलते रैंकिंग पर असर पड़ा। इस पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त अनय मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगली बार से ब्लाॅक स्तर पर माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करें, ताकि सही तरीके से मानिटरिंग की जा सके।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारियों से उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि इस बार माइक्रो प्लान बनाया ही नहीं गया था। इसकी वजह से मानिटरिंग पर असर पड़ा। कहा गया कि इस बार संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा और उसकी मानिटरिंग की जाएगी। बैठक में परियोजना निदेशक, मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed